यह 7 वीडियो आप को मोक्ष के मार्ग पर ले जाने में सहायक होंगे

मैं आप को परमात्मा के बारे में एक कथा सुनाना चाहता हूँ जो पूरे संसार के लोगों के जीवन को बदल रही है।

यह कोई ऐसी कथा नहीं है जिसे किसी ने बनाया है।

यह यीशु ग्रन्थ से है जो परमात्मा की वाणी है। इसीलिए यह सत्य और विश्वासयोग्य है।

एक ही ईश्वर हैं और वह परम प्रधान परमात्मा हैं।

परमात्मा किसी भी व्यक्ति,

आत्मा,

धार्मिक गुरु,

सरकार,

या देवता से शक्तिशाली है जिसकी लोग पूजा करते हैं।

शुरुआत में उसी का अस्तित्व था कुछ भी होने से पहले।

जब परमात्मा चीजों को रचने लगे वे सिर्फ बोलते थे

और सब कुछ अस्तित्व में आया।

परमात्मा ने पृथ्वी पर और स्वर्ग में सब कुछ बनाया।

स्वर्ग में उनकी आराधना और सेवा करने के लिए उन्होंने स्वर्गदूतों को बनाया।

और उन्होंने सब कुछ बनाया जिसे हम देखते हैं –

सूरज,

चाँद, तारे,

पृथ्वी, सारे पेड़-पौधे, और जानवर।

और आखिरकार उन्होंने आदमी और औरत को अपनी ही स्वरूप में बनाया। जब परमात्मा ने सब कुछ बनाया था उन्होंने कहा “यह सच में बहुत अच्छा है।”

परमात्मा ने आदमी और औरत को रहने के लिए एक सुन्दर बग़ीचा दिया। हर दिन वे साथ साथ चलते थे और उनका रिश्ता उसके साथ और एक दूसरे के साथ अद्भुत था।

परमात्मा ने उन्हें बनाया कि वे बग़ीचे की देखबाल करें और हर चीज का आनन्द उठाएँ।

उन्होंने उनको एक खास आज्ञा दी।

उन्होंने कहा “आप बग़ीचे के किसी भी पेड़ के फल को खा सकते हैं। सिर्फ एक पेड़ को जो बग़ीचे के बीच में है जिसे आप नहीं खा सकते हैं। अगर आप उसके फल को खाते हैं तो आप मर जायेंगे।”

आदमी और औरत का रिश्ता परमात्मा और एक दूसरे के साथ बिलकुल सही था। परमात्मा ने हमें इसिलए बनाया कि हम इस प्रकार का रिश्ता उनके साथ रखें और एक दूसरे के साथ रख सकें।